Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर122 दिवसीय जन जागरण का आयोजन जारी

122 दिवसीय जन जागरण का आयोजन जारी

बरसठी। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा से संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज के सानिध्य में चल रही जनजागरण यात्रा का पड़ाव वि.ख.बरसठी के ग्राम फतुहीखुर्द रसुलहा में हुआ। यात्रा के इकहत्तरवें दिन आज यहां आयोजित सत्संग सभा में संस्थाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में ‘यह तन तुमने दुर्लभ पाया। कोटि जन्म भटका जब खाया। पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा भाईयों-बहनों! करोड़ो जन्मों में भटकते हुये यह उत्तम मनुश्य शरीर मिला। अब इस दुनिया में फंस कर बर्बाद न करें। बहुत से लोग दुनिया के ज्ञान को प्राप्त करके सोचते हैं उनसे बड़ा कोई ज्ञानी नहीं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम की जहां दुनिया का ज्ञान खत्म हो जाता है उसकी चोटी से आत्मा-परमात्मा का गूढ़ ज्ञान शुरु होता है। उन्होंने शाकाहार अपनाने व षराब आदि नषों को त्यागने की पुरजोर अपील किया। गांव-गांव भजनानंदियों की टोली बनाकर लोगों को शाकाहारी-सदाचारी बनाने की सेवा करें। आप लोगों के बीच भगवान की भक्ति और अच्छे समाज के निर्माण की समय के परिवर्तन की आवाज है।