Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर12 किमी तिरंगा दौड़ लगा शहीद स्तंभ को किया नमन

12 किमी तिरंगा दौड़ लगा शहीद स्तंभ को किया नमन

जौनपुर धारा,चंदवक। क्षेत्र के युवाओं ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विकास कल्याण समिति डोभी के तत्वावधान में 12 किमी लंबा तिरंगा दौड़ लगा सेनापुर स्थित शहीद स्तंभ को नमन किया। तिरंगा यात्रा दौड़ चंदवक स्थित गांधी पार्क से महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन करने के पश्चात सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के संस्थापक अजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दर्जनों की संख्या में शामिल युवा हाथ में तिरंगा लिए दौड़ते हुए 12 किमी की दूरी तय कर काफिले के साथ पहुंच कर सेनापुर स्थित शहीद स्तंभ को नमन किया। इस यात्रा में पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, सुजीत सिंह, डिम्पल सिंह, राहुल यादव, सोनू राजभर, श्यामवीर सहित अन्य लोग शामिल थे।