Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर12वीं और छठवीं कक्षा रंगोली में रही प्रथम

12वीं और छठवीं कक्षा रंगोली में रही प्रथम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया,छात्राओं ने कॉलेज परिसर में बनाई गई रंगोली में मन के भाव को उकेरा। मोहल्ला कटरा में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता दो पाली में आयोजित की गई। प्रथम पाली में कक्षा एक से लेकर 7वीं कक्षा तथा द्वितीय पाली में 8वी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने जल संरक्षण, ह्यूमन हार्ट, प्राचीन रंगोली, शिव पार्वती व राम सीता चित्रण, वसुंधैवाकुटुम्ब, गरीबी उन्मूलन, चंद्रयान, मतदान प्रेरणा व स्कूल चलो अभियान आदि की आकृतियां बनाई। कक्षा 12वीं छात्राओं ने अयोध्या मन्दिर व भगवान राम सीता की मनमोहन रंगोली जो सभी में आकर्षण का केंद्र बना रहा। रंगोली प्रतियोगिता में 12वीं ए व 10वीं बी कक्षा प्रथम, 11वीं सी ,12वीं बी व 8वीं ए द्वितीय तथा 12वीं व 11वीं बी तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा, नेहा सिंह, कमलेश व अभिषेक शिक्षकों की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले छात्राओं ने कल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रुखसार बानो, आकांक्षा, खुशी, अंशिका, आदित्य, रूपेश, तृषा, परी, सोनाक्षी, मिस्टी, रितिका, अनुपमा, आस्था, वैष्णवी व अन्नाया आदि ने प्रतिभा कर मनमोहन रंगोली बनाई। निर्णायक की भूमिका प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर इंद्रजीत पटेल, प्रज्ञा, जगत, प्रियंका गुप्ता, मधु प्रभा, सुष्मिता पांडेय, सुभाष मिश्रा, रंजीत, किरन मौर्या, सुमन, शारिबा, पल्लवी जायसवाल, कंचन गुप्ता व डीवी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...