जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत हिम्मतपुर गांव निवासी सुशील मिश्रा की 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर गांव निवासी सुशील मिश्रा(45)पुत्र क्षमानाथ मिश्रा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बांस लेकर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ था जिसमें हरा बांस फंस गया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गये। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गये जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को बार-बार कहने के बावजूद भी लटके हुए तार को टाइट नहीं किया जा रहा है।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
11हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से एक की मौत

Previous article

