Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeमनोरंजन11 साल में बदल गया फुकरे की प्रिया का लुक

11 साल में बदल गया फुकरे की प्रिया का लुक

बॉलीवुड में अक्सर उन फिल्मों को सराहा जाता है जो अपने यूनीक कंटेंट की वजह से लोगों के मन को भा जाती हैं। ऐसी ही एक शानदार कॉमेडी फिल्म थी फुकरे। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तारीफें बटोरी थी। पुलकित सम्राट के साथ इस फिल्म में प्रिया आनंद की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। प्रिया ने इससे पहले श्रीदेवी के साथ फिल्म इंगलिश विगंलिश में सपोर्टिंग किरदार के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया था। फुकरे में प्रिया की नेक्स्ट डोर गर्ल की इमेज लोगों को पसंद आई। इसके बाद प्रिया आनंद फुकरे 2 में भी नजर आईं। प्रिया आनंद का जन्म चेन्नई में हुआ। हायर स्टडीज के लिए वो अमेरिका गईं और लौटने के बाद उनको मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। 2012 में प्रिया को श्रीदेवी के साथ जब इंगलिश विंगलिश मिली तो इसमें उनका बड़ा नहीं लेकिन शानदार रोल था। फुकरे में वो पुलकित सम्राट के साथ नजर आईं और छा गईं। इसके बाद बॉलीवुड फिल्म रंगरेज में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई। लेकिन इस फिल्म के बाद प्रिया ने अपना फोकस तमिल और तेलुगु फिल्मों की तरफ कर लिया। प्रिया आजकल अपने परिवार के साथ शांत और सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं। वो एड और एंडोर्समेंट करती हैं और अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस उनके अपडेट्स के लिए हमेशा उतावले रहते हैं।

Share Now...