Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर11 अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन

11 अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन

जौनपुर। स्वर्णकार समाज की एक बैठक राजमहल स्थित गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के लगभग 45जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन पंकज वर्मा (देवरिया) ने किया और सभी प्रतिनिधियों का परिचय कराते हुए उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है। जो भी राजनीतिक दल समाज को उसकी हिस्सेदारी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी और सम्मान देगा, स्वर्णकार समाज उसी का एकजुट होकर समर्थन करेगा। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11अप्रैल को लखनऊ में स्वर्णकार समाज का वृहद समागम सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में रवि सर्राफ, नीरज वर्मा, शिवशंकर वर्मा, सत्यनारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा, अजीत सोनी, श्याम सुंदर वर्मा सहित कई जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में अजीत सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।