जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के काजी का पूरा वार्ड स्थित मदरसा गौसिया शकुरिया में 11तलबा के हिफ्ज़ मुकम्मल होने पर बीती रात सैयद उल कौनैन कॉन्प्रâेंस जश्ने दस्तार हिफजुल कुरान दस्तार बंदी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े अकाबिर, उलमाकिराम और शायरों ने शिरकत की। ईशा की नमाज के बाद उक्त कार्यक्रम का आगाज कुरान पाक की तिलावत से किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिफ्ज पढ़ने वाले 11तलबा की दस्तारबंदी हुई और हाफिज के खिताब से नवाजा गया। इसी क्रम में अंजुमन तारीखे इस्लाम, अंजुमन तौहीदिया, अंजुमनमहमुदिया, अंजुमन अल्विया द्वारा नातिया कलाम पेश कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। इसी क्रम में मौलाना शमशुद्दीन साहब ने बयान करते हुए कहा कि कुरान केवल मुसलमान के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम इंसानों के लिए रहनुमाई है। जलसे को सम्बोधित करने वालों में मौलाना फुरकान रजा ने भाईचारा कायम रखने पर इस्लाही बयान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.एजाज सलमानी और मौलाना मोहम्मद अतिकुर्रहमान ने किया। इस मौके पर हाफिज एजाज, हाफिज अजमल, हाफिज इरफान, हाफ़िज़ फैसल, मौलाना अकबर अली, मोहम्मद शाहनवाज, डॉ.मोहम्मद फराज, डॉ.मुजीबुर रहमान, अहमद रजा, डॉ.मुदस्सिर अली, डॉ.मुजफ्फर अली, मोहम्मद आकीब सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
11 हाफिजो की हुई दस्तारबंदी

Previous article


