लंबे समय से हिट फिल्म का इंतजार कर रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का यह सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है। साल 2025 की उनकी पहली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह मूवी ओपनिंग-डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन क रही हैं। जिसके बाद यह चर्चा होने लगी है, कि शायद यह फिल्म अक्षय के करियर पर लगे ग्रहन को दूर कर देगी। वहीं इसका अंदाज स्काई फोर्स के चौथे दिन की कमाई से भी लगाया जा सकता है। 24 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अच्छी कमाई की थी। वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ ने तीसरे दिन 28 करोड़ की कमाई की, जो अभी तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन भी है। वहीं इसके चौथे दिन की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। स्काई फोर्स के अब तक की कमाई के ये आंकड़े ऑफिशियल हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने वीकेंड में 73.2करोड़ रुए की कमाई की है। हालांकि चौथे दिन की कमाई के आंकड़े अभी फानल नहीं हैं इसमें अभी बदलाव हो सकते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
100 करोड़ कल्ब से अब दूर नहीं स्काई फोर्स

Previous article


