Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर10 दिनों तक चलेगा टी.बी.खोज अभियान : डा.लक्ष्मी सिंह

10 दिनों तक चलेगा टी.बी.खोज अभियान : डा.लक्ष्मी सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में टी.बी.खोज रोग अभियान के सम्बन्ध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। जिसमें सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एन.टी.ई.पी. कार्यक्रम के अंतर्गत् चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ.प्र. के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में जनपद में 23 नवम्बर से 05 दिसम्बर 2023 तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें जनपद में टी.बी.संभावित टारगेटेड आबादी वाले क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण करते हुए टी.बी.मरीजों की स्क्रीनिंग करने के साथ-साथ उनके बलगम की जांच तथा उपचार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने हेतु सघन टी.बी.खोज रोग अभियान चलाया जायेगा।सघन टी.बी. खोज रोग अभियान के अंतर्गत क्षेत्रों में 2 सप्ताह से ज्यादा खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख न लगना तथा बलगम में खून आने की शिकायत वाले व्यक्तियों को टीम द्वारा चिह्नित करते हुए उनके बलगम की जांच नजदीकी माइक्रोस्कोपी केन्द्रों पर कराकर हुए अतिशीघ्र उपचारित करके स्वस्थ्य किया जायेगा। इस अभियान के द्वारा टी.बी.के संक्रमण को कम करने में मदद मिलेगी। एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के अंतर्गत जनपद की कुल आबादी 54.5 लाख के सापेक्ष 20प्रतिशत टी.बी.संभावित आबादी की जनसंख्या के मध्य जनपद में कुल 435 टीमों तथा उन टीमों के कुशल पर्यवेक्षण हेतु लगाये गये कुल 87 पर्यवेक्षकों के माध्यम से टी.बी.के मरीजों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जायेगा। इस अभियान की व्यापक सफलता के लिये जनपद स्तर के ए.सी.एम.ओ.रैंक के सभी अधिकारियों सहित जनपद के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों के अधीक्षकों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों तथा एन.टी.ई.पी. के सुपरवाईजर्स के माध्यम से गहन मॉनीटरिंग का कार्य किया जायेगा। ए.सी.एफ.अभियान के दौरान जनपद के टी.बी.मरीजों के बलगम के जांच के लिये माइक्रोस्कोपी के अतिरिक्त डी.टी.सी. एवं स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज पर स्थापित सी.बी.नाट मशीनों का भी उपयोग किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद के 14 केन्द्रों पर ट्रूनाट की मशीन भी जांच हेतु संचालित रहेगी। वर्ष 2023 में अब तक जनपद में कुल 8958 टी.बी. मरीजों की पुष्टि हुई है। टी.बी. के प्रत्येक मरीज को उनके बेहतर इलाज के साथ-साथ उपचार के दौरान निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत प्रतिमाह रू.500 की धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है। 03 दिसम्बर 2023 से 05 दिसम्बर 2023 तक जनपद के राजकीय वृद्धाश्रम, जिला कारागार, नवोदय विद्यालय, समस्त मदरसों में टी.बी. स्क्रीनिंग का कार्य एन.टी.ई.पी. स्टाफ द्वारा किया जायेगा।