जौनपुर धारा,खुटहन। गभिरन मंडल के गुरैनी सुम्बुलपुर मार्ग से रूधौली मारूखपुर, डीह बाबा नौली फायर स्टेशन तक के मार्ग का शिलान्यास रविवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में सदर विधानसभा सड़कों के मामले में पूरे जनपद में अपनी अलग पहचान बनाएगा। वर्तमान समय में सड़कों को मिलाकर विभिन्न विकास परियोजनाओ पर हजारों करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे है। सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही ग्रामीण सड़को के विकास व नवनिर्माण पर अत्यधिक फोकस किया जा रहा है। जिससे आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से विकसित होगी। भाजपा सरकार गॉव गरीब, मजलूमों की जिन्दगी बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर विनय मिश्र, कमला प्रसाद सिंह, नंदलाल राजभर, प्रफुल्ल चंद्र मौर्य, डॉ.इंद्रसेन मौर्य, बलिहारी राजभर, शनि यादव, संजीव पाठक, मनोज विश्वकर्मा, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गभिरन अजय यादव तथा संचालन राम सबद विंद ने किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
1.85करोड़ की लागत से बनेगा मारूखपुर, रूधौली, नौली डीह बाबा मंदिर मार्ग



