Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुर1 से 30 अप्रैल तक चलेगा स्वास्थ जागरूकता अभियान

1 से 30 अप्रैल तक चलेगा स्वास्थ जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कलेक्ट्रेट सभागार में 01 से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल 2024 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01अप्रैल से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साप्ताहिक बन्दी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन तथा अन्य सभी सबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान लाभार्थी के  परिवार के सभी सदस्यों का आभा आईडी भी जनरेट किया जाये। बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीआरओ, ई.ओ., जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, संबंधित चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।

Share Now...