Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरहोली से पहले नेवढ़िया में गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता

होली से पहले नेवढ़िया में गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता

जौनपुर। होली पर्व के नजदीक आते ही नेवढ़िया क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की मांग में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। त्योहार के मद्देनजर घरों में पकवान और मिठाइयों की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसके चलते उपभोक्ता समय से पहले सिलेंडर भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को नेवढ़िया स्थित इण्डियन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। एजेंसी परिसर के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई उपभोक्ताओं ने एक दिन पहले ही सिलेंडर बुक करा लिया था, जबकि कुछ लोग सीधे एजेंसी पहुंचकर तत्काल सिलेंडर लेने का प्रयास करते दिखे। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में एजेंसी कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि होली के अवसर पर घरों में गुझिया, पापड़, नमकीन और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिससे गैस की खपत बढ़ जाती है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए वे पहले से ही सिलेंडर भरवा लेना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी त्योहार के दौरान गैस की संभावित कमी की आशंका जताते हुए अग्रिम तैयारी की बात कही। एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से समय पर बुकिंग कराने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। होली से पहले नेवढ़िया में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ त्योहार की तैयारियों की रौनक को दर्शा रही है। लोग उत्साह के साथ पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं।