Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरहोलिका दहन के बहाने रिहायशी मढ़हा व दूकान फूंका

होलिका दहन के बहाने रिहायशी मढ़हा व दूकान फूंका

  • दलित परिवार हुआ बेघर, लाखों का नुक़सान
  • दो लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नान्हू के पूरा गांव में होलिका फूंकने के बहाने रिहायशी मढ़हा और गोमती में रखा सामान फूंक दिया। जिससे घर गृहस्थी व दूकान का सामान जल कर राख हो गया। घटना के बाद परिवार दाने-दाने का मोहताज व छत विहीन हो गया है। रविवार की रात नान्हू के पूरा गांव निवासी राजेश गौतम पुत्र राम लखन गौतम खाना पीना खाकर अपने परिवार सहित अपने रिहायशी मढ़हे में सोया हुआ था। आरोप है कि रात दो बजे अराजक तत्वों ने उसके रिहायशी मढ़हे में आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा परिवार किसी तरह से बाहर निकला तो देखा कि मढ़हे के बगल गोमती में रखी चाय पान की दूकान भी धूं-धूं कर जल रही थी। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक लोग आग पर काबू पाते रिहायशी मढ़हा और चाय-पान की दूकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। अगलगी में लाखों का सामान जल गया। भुक्तभोगी ने गांव के ही कुछ लोगों पर मढ़हा और दूकान को जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि तहरीर के आधार पर गांव के ही दीपक और बुलबुल के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share Now...