Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeदेशहोने लगा भीषण गर्मी का एहसास

होने लगा भीषण गर्मी का एहसास

दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है. देश की राजधानी में पारा 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है. इसी बची मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले दो दिन लू चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में अगले दो दिनों तक लू चलने की आशंका है. 

इससे पहले, अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम के कुछ भाग और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया था. इस अ‍वधि में मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की भी आशंका है. आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने शनिवार (15 अप्रैल) को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका असर रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, मैदानी इलाकों में भी 18-19 तक बारिश हो सकती है. आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हीट वेव की संभावना जताई गई थी. उसके बाद से तापमान में थोड़ी कमी आएगी. मौसम में दोबारा बदलाव होगा. हाल ही में उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र में में भारी बारिश हुई है. इसके अलावा शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़, ओडिशा और विदर्भ में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में भी बारिश की संभावना है. हालांकि हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी में अगले दो दिन हीट वेव का पूर्वानुमान जताया गया है. उत्तर भारत के इन राज्यों में पारा लगातार बढ़ रहा है और दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.  आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल) तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक और बिहार में शनिवार से सोमवार (15 से 17 अप्रैल) तक लू चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 20 से 26 अप्रैल के बीच भी लू चलने की आशंका है.  लू की स्थिति होने की घोषणा तब की जाती है, जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़ कर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, या फिर सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है. साल 2023 में देश में फरवरी का महीना 1901 के बाद सबसे गर्म महीना रहा था. हालांकि, मार्च में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. 

Share Now...