- दो फरार, दो तमंचा कारतूस पुलिस ने किया बरामद
जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर फोरलेन किनारे स्थित एक होटल में सोमवार की रात्रि करीब पौने 9 बजे दो बाइक सवार चार लोगों ने खाने का आर्डर देने के दौरान नकदी रूपए लूटने की कोशिश करते हुए होटल कर्मियों से मारपीट करने वाले तीन नामजद रोहित पुत्र फूलचन्द निवासी बेदौली थाना तेजीबाजार, दिलशाद उर्फ गोलू पुत्र सलीम निवासी बरौली और स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू पुत्र विज्जू सिंह निवासी बबुरा बदलापुर और एक अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने होटल कर्मी मैन बहादुर सिंह निवासी सराय त्रिलोकी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। वहीं रात्रि में ही कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित कब्रिस्तान के पास से घेराबंदी कर दो अभियुक्त रोहित और दिलशाद उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक मिस कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए उक्त दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की मानें तो दो अभियुक्त स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी बबुरा और एक अज्ञात बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा जिसकी तलाश की जा रही है।



