जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के एक इण्टर कालेज की छात्रा बोर्ड की पूरी परीक्षा नहीं दे पाई। हिंदी की परीक्षा देने के बाद बीमार होने पर छठवें दिन उसकी मौत हो गई।
मारुफपुर निवासी ढोढ़ई बिंद की पुत्री सविता हफीजुल्ला नाना इंटर कालेज शाही तालाब मनेछा में इंटर की छात्रा थी। बोर्ड की परीक्षा शुरू होने पर उसने पहले दिन आदर्श कन्या इंटर कालेज खेतासराय परीक्षा केंद्र पर हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षा देकर घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।


