जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के बगल लोहार की पाही पर बीस दिनों पूर्व बाइक की टक्कर लग जाने से गंभीररूप से घायल वृद्ध की गुरुवार की रात बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। खुटहन गांव निवासी 65वर्षीय रामअवध विश्वकर्मा गत 6दिसम्बर को पैदल ही घर से खुटहन बाजार जा रहे थे। उक्त पाही के पास पीछे से आ रहा बाइक सवार टक्कर मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय वहां से बीएचयू वाराणसी ले जाया गया। मृतक के पुत्र कमलेश विश्वकर्मा की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत



