Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहाथ देने पर नहीं रूकी बस तो चालक से की मारपीट

हाथ देने पर नहीं रूकी बस तो चालक से की मारपीट

जौनपुर। शाहगंज रोडवेज डिपो के समीप बुधवार की सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक ठेला चालक ने रोडवेज बस के चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर लिया। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अन्य रोडवेज चालक व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप बसों का संचालन रोककर जमकर नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार घायल चालक की पहचान सुभाषचंद्र यादव के रूप में हुई, जो शाहगंज से सुल्तानपुर की ओर रवाना हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस डिपो के बाहर सड़क पर निकली, एक माली ने बस को हाथ देकर रोका। उसी समय अचानक एक ठेला चालक बस में चढ़ गया और चालक से अभद्र भाषा में बात करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो में बस खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी अवनीश कुमार यादव व एआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और कोतवाली में कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...