Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहाथी घोड़ा बैंड बाजे के साथ निकाली गई भगवान श्री राम की...

हाथी घोड़ा बैंड बाजे के साथ निकाली गई भगवान श्री राम की शोभायात्रा

  • राम भक्त में डूबे क्षेत्रवासी उमड़ा जन सैलाब

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मोहल्ला कटरा स्थित श्रीराधा कृष्ण पंचायती मंदिर  से अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम के विग्रह की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में रविवार को कस्बे में हाथी घोड़ा, बैंड बाजा व डीजे के साथ भगवान श्री राम व हनुमान जी की शोभायात्रा निकली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमर पड़ा। शोभायात्रा के पीछे महिलाएं का जन सैलाब पीताम्बर वस्त्र धारण कर सकीर्तन भजन करते हुए चल रह था। श्रद्धालु व छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्री राम का ध्वज को लेकर आगे आगे चल रहे थे। भगवान श्री राम के जयकारों से समूचा नगर गुंजमान हो उठा।