जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगाÓअभियान को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से खण्ड शिक्षा क्षेत्र डोभी में एक भव्य और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और जोश के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षक संघ के सदस्यों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.गोरखनाथ पटेल बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे। जिन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे देश की आन, बान, शान, एकता, अखंडता और संप्रभुता का भी प्रतीक है। यह हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि 15अगस्त के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, डोभी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यह रैली एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश लेकर आई है, और यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डोभी, रमाकांत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बाल विकास योजना अधिकारी डोभी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी, संरक्षक संजय यादव, संतोष सिंह, अरविंद यादव, सतीश यादव, आनंद सिंह, संजय सिंह, सतीश मिश्रा, प्रवीण सिंह, अनिल सिंह सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिका शिक्षामित्र अनुदेशक व संघ की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने तिरंगे के रंगों से सजे परिधानों में, हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करेंगे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
हर घर तिरंगा अभियान के तहत डोभी में भव्य रैली का आयोजन

Next article


