Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...
Homeअपना जौनपुरहरेंद्र बहादुर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेसियों में खुशी

हरेंद्र बहादुर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेसियों में खुशी

खुटहन। गरोठन पोटरियां गांव निवासी व गोमती ग्रामीण बैंक से अवकाश प्राप्त शाखा प्रबंधक हरेंद्र बहादुर मौर्य को कांग्रेस पार्टी के द्वारा असंगठित कामगार एवं कर्मचारी संघ (केकेसी) का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि सेवा मुक्ति के बाद से ही श्री मौर्य पार्टी से जुड़कर पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ काम करते चले आ रहे हैं। उन्हें यह पद मिलने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर अनिल सोनकर, सुनील मौर्या, डॉ.गुलाब चंद मौर्या, परवेज अहमद, विश्राम राम, रत्नेश यादव, विपिन शर्मा आदि ने खुशी जाहिर किया है।

Share Now...