― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहाकि सुजानगंज सबसे पहले निपुण ब्लॉक बनेगा। उन्होंने ब्लॉक में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले शिक्षक अशोक सरोज, गीता देवी, संतोष कुमार दुबे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबिता देवी, अभिभावक विजय कुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार सिंह, को मेडल व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल वाटिका प्री प्राइमरी स्कूलों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहाकि ब्लॉक को निपुण बनाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी पूरी अकादमिक टीम पूरे जोश से कार्य कर रही है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सचिन भारती, ज्वाइंट बीडीओ आरके त्रिपाठी, सीडीपीओ किरन, एआरपी डा. विनोद कुमार पाल, अतुल कुमार सिंह, विवेक सिंह, अभिनव मिश्र, अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, मंत्री राजीवमणि त्रिपाठी, शेखर मिश्र, राकेश, प्रभाकर शुक्ल सहित समस्त शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

Share Now...