Homeखेलस्विट्जरलैंड से भिड़ेगी पुर्तगाल की टीम

स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी पुर्तगाल की टीम

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img

मंगलवार/बुधवार रात (12 बजे) को फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल की टीम स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयनुसार रात 12 बजे शुरू होगा. इस मैच में पुर्तगाल की टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है. रोनाल्डो की पुर्तगाल भी खिताब जीतने के दावेदारों में शामिल है. वहीं, इस मैच में फैंस की निगाहें रोनाल्डो पर रहेंगी. पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड की टीम अब तक 10 बार आमने सामने हुई है, जिसमें दो मैच स्विट्जरलैंड और तीन मैच पुर्तगाल ने अपने नाम किए. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच पांच मैच ड्रॉ रहे हैं. वहीं, फीफा रैंकिंग की बात करें तो पुर्तगाल की टीम नौवें नंबर पर काबिज है. जबकि स्विट्जरलैंड की टीम फीफा रैंकिंग में 15वें स्थान पर है. वहीं, स्विट्जरलैंड की टीम 1954 के बाद पहली बार अंतिम आठ में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि पांचवां विश्वकप खेल रहे रोनाल्डो के आंकड़े बहुत अच्छे नहीं हैं. दरअसल, रोनाल्डो ने अब तक एक भी बार नॉकआउट चरण में गोल नहीं किया है, लेकिन पांच बार वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत चुके रोनाल्डो की टीम के सामने स्विट्जरलैंड को रोकने की बड़ी चुनौती होगी. पुर्तगाल को अपने पिछले पांच में से चार मैचों में जीत मिली है, लेकिन दो में हार का सामना करना पड़ा है. यह टीम पिछले मैच में मिला हार से उबरकर जीत हासिल करना चाहेगी. फीफा विश्व कप में पुर्तगाल ने पहले मैच में घाना को 3-2 के अंतर मात दी थी. इसके अलावा स्विट्जरलैंड ने भी अपने आखिरी पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस टीम ने पहले मैच में कैमरून को 1-0 के अंतर से हराया था. दूसरे मैच में ब्राजील के खिलाफ स्विट्जरलैंड को 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here