― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनस्त्री-2 के Makers ने Vicky Kaushal के साथ अनाउंस किया Mahavatar

स्त्री-2 के Makers ने Vicky Kaushal के साथ अनाउंस किया Mahavatar

साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म स्त्री-2 के मेकर्स मैडॉक फ़िल्म्स ने फाइनली विक्की कौशल के साथ अपनी माइथोलॉजिकल ड्रामा फ़िल्म अनाउंस कर दी है। इस फ़िल्म का नाम महावतार है, और फ़िल्म में विक्की कौशल भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम का किरदार निभाने जा रहे हैं। महावतार में परशुराम बने विक्की का लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘धर्म के शाश्वत योद्धा, चिरंजीवी परशुराम की कहानी। ’पोस्टर में विक्की के लुक के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी की गई है। महावतार क्रिसमस 2026 में सिल्वर स्क्रीन पर होगी रिलीज। विक्की की इस फ़िल्म को स्त्री-2 डायरेक्टर अमर कौशिक निर्देशित करेंगे। फ़िल्म में परशुराम बने विक्की को पहचानना मुश्किल हो रहा है। आंखों में तेज, लम्बे बालों और बढ़ी हुई दा़ढी में विक्की कौशल का दमदार लुक छा गया है। एक पोस्टर में विक्की कौशल के साथ भगवान परशुराम का फरसा भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है विक्की कौशल, संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर खत्म करने के बाद नवंबर 2025 में महाअवतार की शूटिंग शुरू करेंगे और प्री-प्रोडक्शन का काम जनवरी में शुरू होगा। हिंदू माइथोलॉजी में भगवान हनुमान और अश्वत्थामा समेत जिन चिरंजीवियों का जिक्र है, परशुराम भी उनमें से एक हैं। परशुराम की कथा रामायण और महाभारत दोनों में है। उनकी कथा का विस्तार उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक है।

Share Now...