Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्टेशन अधीक्षक के माध्यम से भारतीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से भारतीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अधीक्षक भण्डारी स्टेशन के माध्यम से रेलमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि वर्तमान समय में पूरे देश में ट्रेनो के संचालन एवं उनके समय पर नए आने को लेकर रेलवे की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जिससे आम नागरिकों एवं यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में स्लीपर कोच में लोगों का अवैध रूप से बैठना भी एक समस्या है। जिससे लंबी यात्रा के दौरान लोग काफी परेशान रहते हैं। उक्त दौरान जिला प्रवक्ता प्रदीप उपाध्याय, जिला संगठन प्रभारी प्रिंस सैनी, अंकित साहू, विशाल साहू, आशु सिंह, मोतीलाल सोनी, अंकित मौर्य, विशाल, शुभम, ऋषि सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Share Now...