Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरस्कूल चलो अभियान की निकाली गई जागरूकता रैली

स्कूल चलो अभियान की निकाली गई जागरूकता रैली

केराकत। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत छितौना गांव के प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार की सुबह प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नि:शुल्क नामांकन स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापकगण गांव में घर-घर जाकर सरकार के द्वारा गाइडलाईन के नियमों के बारे में बताया और कहा कि अपने-अपने घर के सभी छ: से 14वर्ष तक के बच्चों को प्राईमरी स्कूल में नि:शुल्क नामांकन कराए। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अमित सिंह, अंकित गिरी, ममता देवी, शिक्षामित्र मनोज कुमार, फूलवंती देवी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।