Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्कूटी सवार बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

  • छीने रूपये व मोबाइल, दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहा के निकट स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास से नकदी रुपए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय एवं दहशत व्याप्त है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नखास निवासी अभिषेक कुमार निषाद पुत्र मुन्नालाल निषाद मंगलवार दिन के लगभग 2 बजे उस स्थान पर गया हुआ था। उसी समय स्कूटी पर सवार कुछ युवक आए और उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचा कर उसे अचेत कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमलावर उसकी जेब में रखे नकदी रुपए और उसका कीमती मोबाइल लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और उसे लेकर थाना लाइन बाजार गए। पुलिस ने घायल को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल दिनदहाड़े ऐसी वारदातें होती रही तो आने वाले समय में इसकी स्थिति और भी खराब हो सकती है। घटना के बाद क्षेत्र में भय एवं दहशत फैली हुई है।

Share Now...