― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनसोनू सूद के ट्वीट पर आयशा जुल्का पहुंचीं हाईकोर्ट

सोनू सूद के ट्वीट पर आयशा जुल्का पहुंचीं हाईकोर्ट

मनोरंजन जगत से आईं ये खबरें चर्चा में बनी रहीं। सोनू सूद ने डिलिवरी बॉय के सपोर्ट में ट्वीट कर दिया। इस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आयशा जुल्का के पेट डॉग रॉकी की करीब चार साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। आयशा जुल्का अपने पेट डॉग की मौत के केस को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल से लेकर अब तक तमाम लोगों की मदद की है। अब सोनू सूद का एक ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल, एक डिलिवरी बॉय ने एक कस्टमर को डिलिवरी देने के बाद गेट से बाहर जूते चुरा लिए और कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो के वायरल होने पर सोनू सूद ने डिलिवरी बॉय के सपोर्ट में ट्वीट कर दिया। इस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा जुल्का के पेट डॉग रॉकी की करीब चार साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। आयशा जुल्का को केयरटेकर ने बताया था कि रॉकी की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई लेकिन उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ। अब आयशा जुल्का ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है ताकि मामले में जल्द सुनवाई हो और उनके रॉकी को इंसाफ मिल सके।

Share Now...