Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसैनिकों की कलाई पर बांधा रक्षा डोर, बार्डर पर तैनात सैनिकों को...

सैनिकों की कलाई पर बांधा रक्षा डोर, बार्डर पर तैनात सैनिकों को भेजी राखी

जौनपुर। लायन्स क्लब ने सैनिकों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया और देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को राखियाँ भेजकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया है।

लायन्स क्लब ने 98बटालियन एनसीसी आफिस प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को यह एहसास दिलाना है कि देशवासी उनके बलिदान को सम्मान के साथ याद रखते हैं। लायन्स क्लब की महिलाओं ने वीर जवानों की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घायु, उनकी सुरक्षा और कुशलता की कामना की। जवानों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प जताया। इस अवसर पर कर्नल आलोक सिंह धर्मराज कमांडेंट ने इस भावनात्मक पहल की सराहना की है। उन्होंने इसे देशवासियों के स्नेह और एकजुटता का प्रतीक बताया। त्योहारों पर जब हम अपने परिवार के साथ होते हैं, तब वे सरहद पर तैनात रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर उन्हें राखी व शुभकामनाएं भेजना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। ज्योति कपूर ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमारे सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। देश के वीर सैनिक सरहद की सुरक्षा में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात रहते है। जो रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं लौट पाते है। इस पहल के माध्यम से उन्हें न केवल परिवार से जुड़ाव का अहसास होता है। बल्कि उन्हें और ज्यादा आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। सुबेदार मेजर कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि सैनिकों के साथ रक्षा बंधन मनाना, देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है, और यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब नागरिक अपने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव योगेश साहू, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, पूजा त्रिपाठी, हेमा श्रीवास्तव, रविन्द्र कालरा, प्रीति गुप्ता, रविन्द्र कौर, डॉ.प्रकाशनी अग्रहरी, आरूषी मौर्य, सुबेदार नेहाल सिंह थापा, सुबेदार बलबीर सिंह, नायब सुबेदार प्रदीप बरिहा, परमजीत सिंह, राम कुमार साहू, डॉ.सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य सैनिक आदि उपस्थित रहें।