― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसेवा करना स्काउटगाइड का परम उद्देश्य : डॉ.रणजीत सिंह

सेवा करना स्काउटगाइड का परम उद्देश्य : डॉ.रणजीत सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में तहसील शाहगंज के अंतर्गत महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मानी कलां में चल रहे स्काउट गाइड प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के शुभ अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ.रणजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.श्याम बहादुर सिंह एवं जयप्रकाश सिंह रहें।

उक्त अवसर पर डॉ.रणजीत सिंह ने कहा कि देश की सेवा करना, असहाय, गरीब, लाचार लोगों की मदद करना, स्काउट का सेवा भाव समर्पित होना ही उद्देश्य है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ.श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छी संस्था है जिसमें देश के उन्नति के लिए तथा समाज में असहाय, लाचार गरीब लोगों की मदद करने के लिए सदैव समर्पित रहती है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयप्रकाश गुप्ता ने माल्यार्पण कर व बैज एवं स्कॉर्फ अलंकरण के साथ स्वागत किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में मां सरस्वती की वंदना के बाद विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने 9प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिसमें  प्रार्थना, झंडागीत, स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, किंग्स गेम, सेंडस्टोरी पोस्टर, रंगोली, टेंट प्रतियोगिता आदि विषयों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जहाँ बच्चों को मोमेंटो एवं मैडल देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर हरी विलास गुप्ता, जयंत कुमार अस्थाना, ओम प्रकाश यादव, गिरधारी यादव अंजू बौद्ध, किरन, सबीला, अनीता देवी, आयेशा, सविता मौर्य, एवं गंगादीन बिन्द, प्रशिक्षक अंबुज सिंह, तहसील प्रभारी शाहगंज रोहित विश्वकर्मा, निसार अहमद सहित आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया।

Share Now...