सेंट्रल रेलवे ने दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली हैं. इन पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और जल्द ही अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आने वाली है. वे कैंडिडेट्स जो मध्य रेलवे के इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों और किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. सेंट्रल रेलवे के अपरेंटिस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2023 है. अप्लाई करने के लिए केवल 6 दिन का समय बाकी है, मौके का फायदा उठाएं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सेंट्रल रेलवे में अपरेंटिस के कुल 2422 पद भरे जाएंगे. इन वैकेंसी के लिए 15 से 24 साल के और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इच्छुक हों तो देर किए बिना जल्द से जल्द अप्लाई कर दें.
इस वेबसाइट से करें अप्लाई
सेंट्रल रेलवे के अपरेंटिस पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – rrcr.com.
देना होगा इतना शुल्क
अपरेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और फीमेल कैंडिडेट्स को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है. डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
पात्रता क्या है
इन पद के लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने 10 + 2 पैटर्न से दसवीं पास की हो. दसवीं किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की गई हो ये भी जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.



