― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसुबह नौ बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर पर लटका रहा ताला

सुबह नौ बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर पर लटका रहा ताला

  • 1अप्रैल से 3० सितंबर तक सुबह 8:00 बजे से 2:00बजे तक खुलने का समय
  • सरकार की मंशा पर फिर रहा पानी, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर में मंगलवार को सुबह लगभग 9:00बजे तक ताला लटका रहा। जबकि सरकार की मंशा है कि 1अप्रैल से 3०सितंबर तक हर स्वास्थ्य केंद्र को सुबह 8:00 बजे से 2:00तक खुलने का नियम है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार की मनसा को ताख पर रख करके नजर अंदाज कर रहे हैं। बता दें कि सरकार की मनसा है कि हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबह एक अप्रैल से तीस सितंबर तक सुबह 8:00बजे से 2:00बजे तक खुलने का नियम है। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर के गेट पर लगभग सुबह 9:00बजे तक ताला लटका मिला। सरकार एक तरफ स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी वी फार्मासिस्ट को रहने के लिए लाखों रुपए बजट का सरकारी आवास आवंटित किया गया है कि रात सरकारी आवास पर रात रुक करके इमरजेंसी मरीज का देख रेख करेंगे लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सरकार के आदेश को तक पर रख करके अपने निजी आवास पर रहते हैं। मामले में सीएमओ व चिकित्सा अधीक्षक से संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका।

Share Now...