- मिशन शक्ति को लेकर दी जानकारी, बाटे फल
जौनपुर धारा, बरसठी। सीएचसी बरसठी का सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षण किया और मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जानकारी एवं गर्भवती महिलाओं में फल वितरित किया। सीएमओ लक्ष्मी सिंह ने मिशन शक्ति के बारे में महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि आज पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नही है। महिलाओं अपनी शक्ति और क्षमता को पहचाने और प्रदर्शित करें। महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर प्रशासनिक स्तर पर हर जगह पुरुषों से आगे है। महिलाओं को आगे आकर अपनी क्षमता शक्ति को प्रदर्शित करना चाहिए। सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये प्रयासरत है, और किसी से डरने की जरूरत नही। इसके लिये महिलाओं को किसी द्वारा प्रताड़ित करने पर डायल 112, महिला हेल्प लाइन के माध्यम से अपनी और दूसरे की भी मदद कर सकती है। गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी के बचाव के साथ उनके स्वास्थ्य रहने के लिये तरह तरह की जानकारी दी। उसके बाद सभी गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किया। सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया और एक्सरे मशीन खराब होने पर जल्द डिजिटल एक्सरे मशीन आने की बात कही। चिकित्साधीक्षक डॉ.अजय सिंह, डॉ.सूर्यभान पटेल, एमएल भारती, फार्मासिस्ट आरपी सिंह विनोद नायक मौजूद रहे।