जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ.लक्ष्मी सिंह ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गोधना का निरीक्षण किया गया। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस टीम द्वारा सर्टिफिकेशन हेतु उक्त केंद्र का मूल्यांकन किया जाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई इत्यादि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न बीमारियों एवं उनसे बचाव तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी हेतु प्रदर्शित बैनर एवं वॉल राइटिंग का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर उपलब्ध सभी आवश्यक दवा जैसे हार्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को देखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष की साफ-सफाई इत्यादि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित जांचों को लेकर उन्होंने सीएचओ से जानकारी लिया एवं आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करने को कहा जिससे कि वैलनेस सेंटर को क्वालिटी एश्योरेंस का सर्टिफिकेट दिलाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त मंडलीय क्वॉलिटी एश्योरेंस मैनेजर डॉ.तनवीर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, जिला क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर डॉ.क्षितिज पाठक इत्यादि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
सीएमओ ने किया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गोधना का निरीक्षण

Previous article
Next article


