― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनसिद्धार्थ की फिल्म ने योद्धा ने कमाए इतने करोड़

सिद्धार्थ की फिल्म ने योद्धा ने कमाए इतने करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा सिनेमाघरों में लग गई है। इस मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं हर बढ़ते दिन के साथ इसकी कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी की स्टारर फिल्म योद्धा सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही हर दिन इस फिल्म की कमाई में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। 15 मार्च को रिलीज हुई इस मूवी को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी, कास्ट दर्शकों का दिल जीत रही है। एक बार फिर सिद्धार्थ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘योद्धा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 4.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला। शनिवार को मूवी ने 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन फिल्म ने करीब 6.41 करोड़ रुपये बिजनेस कर लिया है। दूसरे दिन के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 66 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में अभी तक इस मूवी का कुल कलेक्शन 16.26 करोड़ रुपये का हो गया है।

Share Now...