Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeदेशसिद्धारमैया सरकार को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

सिद्धारमैया सरकार को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

 चुनाव आयोग सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है. इलेक्शन कमीशन ने सोमवार को तेलंगाना में सरकारी विज्ञापन देकर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर यह नोटिस जारी किया है.

चुनाव पैनल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति ने कहा था कि कर्नाटक सरकार ने कई न्यूज पेपर के हैदराबाद एडीशन में विज्ञापन प्रकाशित किए हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि उसने अपने रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि न तो कांग्रेस को ऐसी मंजूरी दी गई थी और न ही कर्नाटक सरकार का ऐसा कोई आवेदन निर्णय के लिए लंबित है.

Share Now...