Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरसिकरारा क्षेत्र में बाइक और टेंपो की भिड़ंत, युवती समेत चार घायल

सिकरारा क्षेत्र में बाइक और टेंपो की भिड़ंत, युवती समेत चार घायल

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के अनापुर गांव के पास मंगलवार शाम लगभग 5:30बजे एक तेज रफ्तार बाइक और टेंपो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही सिकरारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मछलीशहर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, घायलों में श्वेता पुत्री समरनाथ गौतम (निवासी टेकारी गांव) की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि तीन अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और टेंपो व बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई थी लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।