Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरसिकरारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिक रहा है दोहरा

सिकरारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिक रहा है दोहरा

जौनपुर धारा, सिकरारा। विगत कई सालों से जानलेवा दोहरा सिकरारा थाना क्षेत्र के सिकरारा बाजार, सिकरारा चौराहा, लाला बाजार, प्रतापगंज, गुलजारगंज बाजार व बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में भी बड़े पैमाने पर कारोबार चल रहा है। ऐसे मामलों पर पुलिस सक्रियता दिखाते हुए मौके पर दोहरा कारोबारियों को पकड़ती जरूर है, किसी ठोस कार्यवाही का पता नहीं चल पाता है। इसके बाद हिस्सेदारी की प्रथा शुरू कर दी जाती है और दोहरा बेचने की खुली छूट मिल जाती है। नगर से लेकर ग्रामीणांचल तक पैâले दोहरे के सेवन से क्षेत्र में दर्जनों लोग कैंसर से पीड़ित हैं। खासकर आज की युवा पीढ़ी दोहरे के चपेट में अधिक संख्या में पाये जा रहें है।लोग यह भी जानते हैं कि दोहरा खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पनपती है और पनप रही है। इसके खाने से लोगों को कैंसर हो जाता है।इसके बाद भी युवा पीढ़ी दोहरे के सेवन से बाज नहीं आ रही है।दोहरा के कारण जौनपुर में मुंह कैंसर पीड़ितों की संख्या सबसे अधिक है।

Share Now...