Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
Homeमनोरंजनसिकन्दर के सेट से लीक हुईं सलमान-रश्मिका की तस्वीर?

सिकन्दर के सेट से लीक हुईं सलमान-रश्मिका की तस्वीर?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। लाख बवाल होने के बाद भी लोग अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को देखने जा रहे हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना की ये तस्वीर फिल्म सिकंदर के सेट की है।इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर में सलमान खान मार पिटाई करने के पूरे मूड में दिख रहे हैं। रश्मिका मंदाना और सलमान खान की ये तस्वीर देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई है। लोगों को लग रहा है कि ये तस्वीर सच में सिकंदर के सेट की ही है। लेकिर ऐसी नहीं है रश्मिका मंदाना और सलमान खान की ये तस्वीर फिल्म सिकंदर के सेट की नहीं है, ये तस्वीर एआई से बनाई गई है। अगर तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि रश्मिका मंदाना की आंख में कुछ गड़बड़ है। वहीं सलमान खान का चेहरा भी थोड़ा अजीब लग रहा है। फैंस रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म सिकंदर के टीजर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म का जीटर भाईजान के बर्थडे यानी आज रिलीज होगी है।

Share Now...