Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरसाहित्य के बिना मानव पशु के समान है : पी. विक्टर

साहित्य के बिना मानव पशु के समान है : पी. विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल में ध्वनि विज्ञान पर आधारित परियोजना की प्रस्तुति

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा 10 अ के विद्यार्थियों ने भाषा एवं साहित्य के महत्त्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने इस विषय पर परियोजना प्रस्तुत की जिसमें ध्वनियों के उच्चारण एवं परिवर्तन को बताया। कक्षाध्यापक गिरीश कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहाकि पुस्तकों से मित्रता करें क्योंकि किसी भी व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र पुस्तक हो सकती है। हर भाषाओं का विस्तृत साहित्य है जिससे जुड़ने पर प्रमानन्द सहोदर आनन्द की प्राप्ति होती है। सिस्टर निकोलस ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी के बारे में बात करने से पूर्व उस बात की सच्चाई, अच्छाई एवं उसके उपयोगिता पर विचार करना आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने संदेश में कहा कि साहित्य किसी भी समाज का दर्पण होता है। हम दर्पण में उसी बिम्ब को देखते हैं जो सामने रहता है। विद्यार्थियों के लिए साहित्य का साथ आवश्यक है जिसकी साहित्य, संगीत और कला के प्रति रुचि नहीं होती वह पशु के समान ही व्यर्थ जीवन जीता है।

Share Now...