Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती मनाई गई

सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती मनाई गई

जौनपुर धारा, जौनपुर। युवा यादव महासभा के तत्वावधान में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव के द्वारा की गई। कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी जिन्होंने महिला शिक्षा उत्थान के लिए कई परेशानियों का सामना किया फिर भी अपने मिशन से पीछे नही हटी। सावित्री बाई फुले ने लड़कियों और समाज के बहिष्कृत हिस्से के लोगों को शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने बेसहारा स्त्रियों के लिए आश्रय स्थल की भी स्थापना किया था। माता सावित्री बाई फुले के जीवन को भारत की स्त्रियों के अधिकारो का प्रकाश पुंज माना जाता है। कमलेश यादव ने कहा कि हर किसी को इनके जीवन का अध्ययन करके सीख लेना चाहिए एवं इनके विचारो और कार्यों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। वरिष्ठ समाज सेवी अनिल दीप चौधरी ने कहा कि आधुनिक भारत में स्त्री शिक्षा एवं समानता और पाखण्ड से मुक्ति के लिए किया गया माता सावित्री बाई फुले का योगदान युगों युगों तक याद किया जायेगा। उनकी इस जयंती पर हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। राकेश यादव ने भी अपनी बात रखते हुए बताया कि सावित्र बाई फूले महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के लिए सराहनीय प्रयास किया   उन्होंने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना उनके इस प्रयास के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा के लिए ऋणी रहेगी। इस अवसर पर राकेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, अखिलेंद्र यादव, संजय, विजय कुमार, रवि यादव, राजेश कुमार, सौरभ, कालिका प्रसाद, अखिलेश यादव आदि लोग मौजूद रहें।