बदलापुर। दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित कमला अस्पताल के डॉक्टर सरोज कुमार उर्फ संतोष कुमार यादव पुत्र रामहित यादव निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर व प्रिन्स तिवारी उर्फ बच्ची पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजी बाजार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कमला अस्पताल पर काम करने वाली पीडिता की तहरीर पर बुधवार को दलित उत्पीड़न सामुहिक दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बदलापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी डॉक्टर सहित दो अभियुक्तो को संग्राम बालिका इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

Previous article
Next article


