Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर जलजमाव, मरीजों की फजीहत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर जलजमाव, मरीजों की फजीहत

अस्पताल परिसर में आस पास घांस पूस से आच्छादित होने से लगा गंदगियों का अम्बार

केराकत। लोगों को स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध करानें वाले स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार और प्रवेश द्वार पर भारी गढ्ढे होने से जल जमाव के चलते नारकीय दृश्य उत्पन्न हो गया है। काफी लम्बे समय से केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने और अन्दर जल जमाव से पूरी तरह से नारकीय दृश्य उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति में अपने इलाज के लिए प्रतिदिन अस्पताल आने व जाने वाले मरीजों और उनके तीमार दारों को उसी कीचड़ भरे गंन्दे जलसे होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज़्यादा कठिन स्थिति से अस्पताल अपने इलाज के लिए आई प्रसूता महिलाओं को गुजरना पड़ता है। गन्दे वर्षों के जल जमाव से उत्पन्न कीचड़ में जानें अबतक कितने लोग फिसल कर गिरने से चोटहिल हो चुके हैं। इसी के साथ अस्पताल परिसर में आस पास घांस पूस से आच्छादित होने से गंदगियों का अम्बार लगा हुआ है। इसके बावजूद अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखें मूंदे हुऐ हैं। अधिकारी कर्मचारी आवास के आस पास उगे घांस पूस से पूरा अस्पताल परिसर गंदगियों से आच्छादित हो रहा है।