जौनपुर। पेंशन शहीद डॉ.रामाशीष सिंह की शहादत दिवस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन)के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकालकर शहीद शिक्षक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राज केसर यादव के नेतृत्व में बी.आर.पी.इण्टर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि के उपरान्त रोडवेज तिराहा से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित क्रांति स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला गया और शहीद के प्रति नमन किया गया। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए करोड़ों शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य को पुरानी पेंशन बहाल कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुरक्षित करना अनिवार्य है। अन्य मांगों में शिक्षण व्यवस्था में निजीकरण का विरोध करते हुए विद्यालयों का राजकीय करण करने,शिक्षकों के पदोन्नति संबंधी धारा-12, कार्यवाहक प्रधानाचार्यो की सेवा शर्तों संबंधी धारा-18 और और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संबंधी सबसे महत्वपूर्ण धारा 21 जो पूर्व के चयन बोर्ड में थी उसे नए आयोग 2023 में यथावत जोड़ा जाए, प्रधानाचार्यो का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करने, संस्कृत मदरसा विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति लिखित परीक्षा के माध्यम से करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश निर्गत करने मांग सरकार से की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंद्र सेन ने कहा कि सरकार इसे हमारे लिए अर्थव्यवस्था पर बोझ बताती है,जबकि दूसरी ओर सांसद-विधायक स्वयं बहु-पेंशन के रूप में प्रतिमाह दो से तीन लाख रुपये तक प्राप्त कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाल ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारियों पर ‘जुए/शेयर बाजार आधारितÓ एनपीएस थोप दी गई है। जिला संरक्षक डॉ.सुनील कान्त तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन का कोई विकल्प नहीं है और शिक्षक-समाज किसी कमतर व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा। कार्यकारी जिला अध्यक्ष रितेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.चंद्र सेन, हौशिला प्रसाद पाल, विनय कुमार गुप्त, छोटेलाल यादव, नरेंद्र सरोज, राम केवल यादव आदि ने कहा कि-पेंशन शहीद डॉ.रामाशीष सिंह के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल पुरानी पेंशन बहाल करे। पेंशनर्स संगठन के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों से लंबे समय तक खिलवाड़ नहीं कर सकती—पुरानी पेंशन बहाली ही एकमात्र समाधान है। कैंडल मार्च में विजय प्रकाश गौतम, शैलेंद्र कुमार, डॉ.नागेंद्र प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार यादव, अर्जुन यादव,राजेश कन्नौजिया, दीपक मौर्य, विनोद पाल, सत्यप्रकाश यादव, राकेश कुमार, सिद्धार्थ यादव, मनोज चौहान, इंद्रेश कुमार, लालचंद बिन्द, सुभचित यादव, नीरज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, राजनाथ बिन्द, वीरेश कुमार, अखिलेश यादव, अनिल कुमार यादव, ओमप्रकाश, रामपाल, शिवाकांत सोनकर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा



