सिकरारा। सोमवार की सुबह लगभग 11बजे सीठापुर गांव निवासी संदीप सोनकर साइकिल से लाला बाजार दवा लेने गए थे। दवा लेकर जब वह घर लौट रहे थे, तभी लाला बाजार के ही एक युवक ने मोटरसाइकिल से उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने हाथ में पहनी अंगूठी से वार किया, जिससे संदीप के माथे पर गंभीर चोट आ गई। मौके पर मौजूद बाजारवासियों ने बीच-बचाव कर संदीप की जान बचाई। पीड़ित ने तत्काल थाना सिकरारा पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और न्याय की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
साइकिल से दवा लेकर लौट रहे युवक की पिटाई, माथे पर गंभीर चोट


