जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर शहर से गौराबादशाहपुर की तरफ जा रहे साइकिल सवार को बनरहिया बाग के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। घटना से साइकिल सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को उठाकर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया। मौके से अज्ञात बाइक सवार फरार होने में सफल रहा। थाना क्षेत्र के मैरा दखान गांव निवासी सुभाष चंद्र गौड़ 50 वर्ष अपनी साइकिल से शनिवार देर शाम को जौनपुर शहर से गौराबादशाहपुर की तरफ आ रहा था। थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग बाजार के पास शनिवार की देर शाम लगभग नौ बजे विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सुभाष को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना से साइकिल सवार सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

Previous article


