― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरसाइंस प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन में 81 छात्रों को मिला मेडल

साइंस प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन में 81 छात्रों को मिला मेडल

आरएन इंटरनेशनल पालामऊ में छात्रों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पालामऊ आरएन इंटर इंटरनेशनल स्कूल में साइंस प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन में 81 छात्रों को मेडल मिला और छात्रों के प्रजेंटेशन पर लोगों ने सराहना की।
स्कूल में साइंस प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन का आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा एक से लेकर 8 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और ग्रुप टीम के जरिए कुल 27 प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन छात्रों ने दिया। जिसमें जल संचय योजना, हार्ट अटैक से बचने के उपाय, शरीर के अंगों के बारे में ममी के जरिए जानकारी सौर ऊर्जा, बिजली की कम खपत, सूरज की रोशनी का इस्तेमाल, हेलीकॉप्टर, हाइड्रोलिक पावर मशीन की मशीनें जैसी कुल 27 प्रोजेक्ट छात्रों ने प्रदर्शनी में लगाई जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम सिंह ने बारी-बारी से उनके प्रोजेक्ट को देखा और छात्रो के कौशल की सराहना की। कहा कि विज्ञान और तकनीक दोनों का समावेश इस प्रोजेक्ट में देखने जानने को मिल रहा है और छात्रों का प्रजेंटेशन काफी काबिले तारीफ है। इसमें आयुष्मान यादव, नैंसी यादव, दीपक, राहुल, सुनील, सोनाली, रिशु महिमा के प्रजेंटेशन को भी काफी सराहा गया। इस अवसर पर कुल 81 छात्रों को गोल्ड मेडल स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटेलाल यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन एमपी प्रजापति ने किया। इस अवसर पर हर्षवर्धन, राधेश्याम, प्रिंसिपल सीनू यादव, डायरेक्टर शैलेंद्र यादव, रामफेर, वीरेंद्र, धीरज दुबे, अमृता यादव, जागृति, पूजा, प्रिया, वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Share Now...