Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरसांसद सीमा द्विवेदी से एसआई को बर्खास्त करने को लेकर लगाई गुहार

सांसद सीमा द्विवेदी से एसआई को बर्खास्त करने को लेकर लगाई गुहार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। शुक्रवार को उस समय जन आक्रोश हुआ जब थाने में तैनात उपनिरीक्षक मनोज सिंह ने होली खेल रहे युवकों पर लाठी चार्ज कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसको लेकर सर्ववैश्य समाज का प्रतिनिधिमण्डल राजकुमार ऊमरवैश्य, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, सभासद बैजनाथ साहू, इजी.उमाशंकर गुप्ता व रंजीत भोज्यवाल के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर एसआई को बर्खास्त करने की गुहार लगाई। शुक्रवार को मोहल्ला कमालपुर में (रेलवे फाटक) युवक होली खेल रहे थे इसी दौरान गस्त पर निकले उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पहुंच गए और किसी बात से नाराज़ होकर अमित कुमार गुप्ता व अमित साहू व अन्य पर लाठी बरसाने लगे। इस वारदात की सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से लोगों में जन आक्रोश व्याप्त हो गया। नाराज़ लोगों ने शनिवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित युवकों को लेकर सर्ववैश्य समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद सीमा द्विवेदी से मिलकर घटना से अवगत कराया। सांसद सीमा द्विवेदी ने एसपी डॉ.कौस्तुभ से बातकर उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। एसपी डॉ.कौस्तुभ ने जानकारी दी कि मामले की जांच मछलीशहर की सीओ प्रतिमा वर्मा को सौंपा गया है। उपनिरीक्षक दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी, साथ ही पीड़ित युवकों ने पुलिस प्रशासन के ख़िला$फ नारेबाजी कर न्याय की गुहार लगाइए। इस अवसर पर हीरालाल भोजवाल, सभासद बैजनाथ साहू, रवि साहू, विजय, सुमित गुप्ता, अमित साहू, शंभूनाथ, रितेश गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहें।