Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित

सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर। नौपेड़वा क्षेत्र के बक्शा विकासखण्ड स्थित मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में मंगलवार की देर शाम सस्वर सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि श्रीरामचरित मानस हमें सनातनी होने का गौरव प्रदान करता है। धर्मग्रंथों के अनुसार जहां सुंदरकांड का सस्वर पाठ होता है, वहां हनुमानजी अदृश्य रूप में विराजमान रहते हैं। जिलाध्यक्ष ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम धर्म और संस्कृति की भावना को और प्रबल बनाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अशोक दुबे के मार्गदर्शन में यजमान दीनानाथ उपाध्याय तथा उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय ने की। प्रतियोगिता में जय बजरंग मानस समिति बुढ़नेपुर रूपपुर और बटाऊवीर समिति के सदस्यों ने सस्वर सुंदरकांड का मनमोहक पाठ प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश कुमार उपाध्याय शामिल रहे, जिन्होंने अपने निर्णय बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने गायक समिति के सदस्य प्रज्ञा चक्षु बाबू बजरंगी सिंह, नन्हकऊ उपाध्याय, अमित सिंह, विजयशंकर दुबे और यजमान दीनानाथ उपाध्याय को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने अन्य अतिथियों मिथिलेश मिश्र, आईबी सिंह, पंकज मिश्र, पीयूष गुप्ता, डॉ. रामसूरत विंद, संतोष मिश्र, यादवेंद्र मिश्र, सुभाष शुक्ल और विनय सिंह को सम्मानित किया।