जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर ब्लॉक के मीरगंज बाजार में स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेदपुर बनकट निवासी डॉ.संतोष सिंह प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हुए और आज उनका विदाई समारोह था।डॉक्टर संतोष सिंह 1985 में सर्वोदय इण्टर कॉलेज में अध्यापक के रूप में चयनित हुए थे 2013 में आयोग द्वारा प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति हुई। कुल 39वर्ष अध्यापक एवं प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। 31मार्च को विदाई समारोह सर्वोदय इण्टर कॉलेज के अतिथि गृह में सम्मान पूर्वक हुआ वक्ताओं ने डॉक्टर संतोष सिंह की अध्यापक एवं प्रधानाचार्य पद के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सराहना की, और राजनीतिक प्रवेश द्वार पर सुनहरे भविष्य की कामना की। सर्वोदय इण्टर कॉलेज मीरगंज के वर्तमान प्रधानाचार्य यशवंत लाल मौर्य ने कार्यभार संभाला है। यशवंत लाल मौर्य 18 फरवरी 2003 को अध्यापक के पद पर नियुक्ति हुई थी और 1 फरवरी 2014 को लेक्चरर पद पर नियुक्ति हुई और अब प्रधानाचार्य के पद पर विराजमान हुए। डॉक्टर गिरजा शंकर तिवारी ने कहा कि डाक्टर संतोष सिंह सर्वोदय के भविष्य थे और प्रबंधक के नाती भी थे जो विद्यालय को घर की तरह सजाया संवारा और बेहतर शिक्षा प्रदान किया। जज सिंह अन्ना ने कहा कि डॉ संतोष सिंह की आज विदाई नहीं हुई। बल्कि उन्हें जो थका देने वाली जिम्मेदारियां थी उन जिम्मेदारियां से डाक्टर संतोष सिंह की जुदाई हुई है। सर्विस की तमाम झंझावातों से डॉक्टर संतोष सिंह की सब चिन्ताओं की विदाई हुई है।अन्ना ने कहा मैं आज से डॉक्टर संतोष सिंह का राजनीतिक प्रवेश द्वार पर स्वागत करता हूं। इस समारोह की अध्यक्षता 95वर्षीय घाटमपुर के पूर्व प्रधान संग्राम सिंह ने किया मंच का संचालन प्रवक्ता शिवकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संग्राम सिंह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गिरजा शंकर तिवारी, ठाकुर प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह एडवोकेट, डॉ.अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, दयाशंकर पांडे, वशिष्ठ, विनय सागर शुक्ला, नरेंद्र बहादुर सिंह, सूर्यमणि उपाध्याय, सत्य प्रकाश सिंह, शिव प्रताप सिंह, विजय शंकर उपाध्याय, विनोद पांडे, इरशाद अख्तर, पत्रकार प्रदीप दुबे, जयप्रकाश उपाध्याय, संजय सिंह अध्यापक, रमेश सिंह, राजीव सिंह राणा, डॉ.कुद्दूस, धीरज सिंह, अरुण चौरसिया, दानिस अंसारी, अली असगर समस्त शिक्षक एवं वरिष्ठ महिलाएं मौजूद रही ।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
सर्वोदय इण्टर कॉलेज मीरगंज के प्राचार्य डॉक्टर संतोष सिंह का सेवानिवृत्त एंव विदाई समारोह



